उधमपुर। जेएंडके स्टडी सर्कल ने लोगों से घरों में पड़े बेकार कपड़ों को जरूरतमंदों के लिए दान करने का आग्रह किया है। शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सदस्यों ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों में बेकार कपड़ों को जरूरतमंदों में बांटने के लिए समिति को दें ताकि वे इन्हें जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने आदर्श काॅलोनी में राशन डिपो के पास कार्यालय खोला है।