उधमपुर। गांधी जयंती पर जागृति वृद्धाश्रम में वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि भेंट की गई। सभी ने सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
समारोह में काफी संख्या में बाल आश्रम के बच्चे, वृद्धाश्रम के सदस्य और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बारी-बारी से महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके देश और समाज के प्रति योगदान को याद किया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
वृद्धाश्रम के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।