फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर पंचैरी रोड पर मानसर मोड़ के पास गिरी पस्सी, दो घंटे तक यातायात रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बारिश के चलते बुधवार शाम को 6 बजे के करीब उधमपुर-पंचैरी रोड पर मानसर मोड़ के नजदीक भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही करीब दो घंटे तक बंद रही। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग में फंसे वाहनों को निकालने के लिए यात्रियों व स्थानीय लोगों ने सड़क पर गिरे पत्थर व मलबे को हटाने का प्रयास शुरू किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके चलते करीब दो घंटे तक वाहन मार्ग में फंसे रहे। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की तरफ से जेसीबी की मदद से रोड पर गिरी पस्सियों को हटाकर यातायात को बहाल किया गया। इससे यात्रियों व चालकों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें