उधमपुर। पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर की 50 लाख की चल और अचल संपत्ति जब्त की है। आरोपी की पहचान संजय कुमार उर्फ संजू बावा निवासी अपर हरतियान, जिला उधमपुर ( वर्तमान निवासी वार्ड नंबर 21 कल्लर, उधमपुर) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन उधमपुर में दर्ज केस आधार पर की गई है। कुर्क की गई संपत्तियों में कल्लर में स्थित एक आवासीय घर और एक मोटरसाइकिल शामिल है।