फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचायत चक्क में 1.45 करोड़ से बनेगी डबरैह रोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत चक्क रखवालां में जल्द डबरैह से परटाडा रोड़ का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इस सड़क के बनने से लोगों की पूरानी मांग पूरी होगी और इससे क्षेत्र की करीब 10 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग स्टेट प्लान के तहत 1.45 लाख से इस काम को पूरा करेगा, जिसके लिए टैंडर जारी कर दिया गया है। वहीं इसको लेकर ग्रामीणों का कहना था कि इस सड़क को बनाने की मांग बीते कई सालों से की जा रही है। सड़क की परेशानी के कारण लोगों को आवाजाही को लेकर काफी दिक्कत बनी रहती थी। सड़क बनने से समस्या दूर होगी ।
विज्ञापन

स्थानीय सुनील कुमार, पवित्र सिंह, अरूण कुमार, नीरज सिंह व अन्य ने कहा कि सड़क हर क्षेत्र के विकास के लिए बहुत जरूरी है। अच्छी सड़के क्षेत्र के विकास को बढ़ाती है। पंचायत चक्क रखवालां में डबरैह सड़क की समस्या के चलते काफी दिक्कतें पेश आ रहीं थी। इसलिए काफी समय से इस सड़क को बनाने की मांग की जा रही थी।
वहीं इस सम्बंध में लोक निर्माण विभाग के एईई रोहित गुप्ता का कहना थ्रा कि सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए टेंडर जारी हो गया है जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें