उधमपुर। दमकल विभाग की तरफ से फायर सेफ्टी वीक के तहत शुक्रवार को शहर के जेके पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल ओमाड़ा मोड़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को आग लगने के दौरान खुद को सुरक्षित रखने और दूसरों का बचाव करने के तौर तरीकों की जानकारी दी गई। इस मौक सम्बंधित विषय पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें काफी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर चित्र बनाएं। कार्यक्रम में दमकल विभाग उधमपुर के सहायक निदेशक सर्वेश लंगर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने सभी को फायर सेफ्टी की शपथ दिलाई।