उधमपुर। पीएम श्री राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोला में शैक्षणिक, खेल और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में जिला विकास परिषद के चेयरमैन लाल चंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इसके अलावा मुख्य शिक्षा अधिकारी, केके बडयाल, स्कूल की प्रिंसिपल प्रतिभा गुप्ता, स्टाफ सदस्य और छात्र भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
समारोह का मुख्य आकर्षण उन उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान था, जिन्होंने विभिन्न स्तरों पर शैक्षणिक और खेल में असाधारण प्रदर्शन किया था। संवाद