उधमपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की प्रतिभाशाली युवा लेखिका वसुधा शर्मा ने प्रतिष्ठित अखिल भारतीय पुस्तक लेखन प्रतियोगिता में भारत में छठा स्थान हासिल किया है।
ब्री बुक्स द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के हजारों स्कूलों और लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें अपनी रचनात्मक लेखन कौशल का प्रदर्शन करते हुए वसुधा शर्मा ने असाधारण प्रतिभा और समर्पण का प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल डॉ. कुणाल आनंद ने कहा कि हमें वसुधा की उपलब्धि पर बेहद गर्व है।