फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी तस्करी : पुलिस ने मुक्त कराए 8 गोवंश, 2 तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी थाना क्षेत्राधिकार में पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल कर 8 गोवंश को आजाद कराया है। इस आरोप में 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चिनैनी नाका पर वाहन चेकिंग ड्यूटी करते समय दो वाहनों (टाटा मोबाइल जेके02 डीबी- 3088 और बोलेरो पिकअप जेके 21जी 4180) को रोका गया। जांच के दौरान इन वाहनों के अंदर 8 गोवंश लदे पाए गए, जिन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था और बिना किसी वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की तरफ से दोनों वाहनों के चालक फरमान अली निवासी आरएस पुरा और अब्दुल हुसैन निवासी बेलीचराना को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। सभी गोवंश को मुक्त कराकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन चिनैनी में केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें