फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गंडाला में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत गंडाला में एक महिला द्वारा बुधवार शाम को अपने घर के बाथरूम में फांसी का फंदा लगा जान दे दी। मृतका की पहचान 22 वर्षीय संदला देवी पत्नी देव राज निवासी गंडाला उधमपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक महिला की शादी करीब छह साल पहले हुई थी और इनका एक 3 साल का बच्चा भी है। परिजनों ने बताया कि घटना के समय महिला का पति मजदूरी करने के लिए गया था और पीछे महिला ने अपने घर के बाथरूम में फंदा लगा लिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें