चिकित्सा शिविर में मरीज की जांच करते डॉक्टर।
- फोटो : udhampur news
भद्रवाह। ग्राम लोअर भेजा में शनिवार को एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएच भद्रवाह के डॉक्टरों ने 300 से अधिक रोगियों की जांच की और उन्हें मुफ्त दवाएं दीं। इसके अलावा मरीजों के टेस्ट किए गए।
भद्रवाह के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद अशरफ ने शिविर को सफल बनाने में उनके सहयोगी प्रयासों के लिए सीआरपीएफ 33 बटालियन और समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने वंचित समुदायों की स्वास्थ्य देखभाल की जरूरतों को पूरा करने में ऐसी पहल के महत्व पर जोर दिया।