फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही, नप परिसर में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अपनी मांगों को लेकर लगातार 16 दिन से काम छोड़ हड़ताल पर डटे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को भी नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्थायी बनाने, एसआरओ 43 का लाभ देने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और नई भर्ती करने की अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने शहरवासियों व जन-प्रतिनिधियों से भी उनका साथ देने की अपील की।
वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी लाल ने कहा कि हम लगातार काम छोड़ हड़ताल पर हैं और आज इसका 16वां दिन है। इसके बाद भी सरकार ने अभी तक उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर कोई जरूरी कदम नहीं उठाया है। हमारा कोई फैसला नहीं हो रहा है। इसलिए हमारी मांग है कि हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने अपील की कि सरकार जल्द से जल्द इस मामले पर कोई निर्णय ले, ताकि हम भी अपनी आगे की रणनीति बना सकें। उन्होंने कहा कि हम भी नहीं चाहते हैं कि शहर में गंदगी फैले। इससे कई तरह की बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि हमारे नुमाइंदे आज भी जम्मू गए हैं और हम उम्मीद करते हैं कि जल्द सरकार कोई अच्छा फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें