फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश से भी नहीं बुझ पाई काल्डी और सांकरी के जंगलों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। काल्डी और सांकरी के जंगलों में लगी आग शुक्रवार सुबह हुई बारिश से भी नहीं बुझ पाई है। वीरवार रात से ये जंगल धधक रहे हैं। हालांकि हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ ही मौसम सुहावना हो गया है।
विज्ञापन

वन कर्मियों के साथ ही स्थानीय लोग भी जंगलों मे लगी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं। पर्याप्त उपकरण नहीं होने के कारण परेशानी पेश आ रही है। जंगल में ज्यादातर पेड चीड़ के हैं जो तेल की तरह आग को पकडते हैं। इस कारण भी आग जल्द नहीं बुझ पा रही है। ऊपर से हवा भी आग बुझाने में बाधा डाल रही है।
रमेश चंद्र, सतपाल, कालीदास व अन्य स्थानीय निवासियों का कहना है कि शुक्रवार को सुबह के समय हुई बारिश से जंगलों में लगी आग पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। जंगल बीती रात से धधक रहे हैं। हालांकि इन पर कड़े प्रयासों से कुछ हद तक काबू पाया गया है, लेकिन अभी भी इसे पूरी तरह से बुझाने में कामयाबी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें