किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में शनिवार को गौरी तृतीया पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए मंदिरों में मां गौरी की पूजा की। मान्यता के अनुसार मां गौरी आज के पर्व पर जिला किश्तवाड़ में आई थी, जिसको लेकर हर विवाहित महिला मां गौरी का पूजन करती है। इस मौके पर मंदिरों में काफी चहल-पहल रही और हर घर में पकवान बने।