उधमपुर। कामन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में वसंत पंचमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन स्नेह ने अध्यापकों और स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर माता सरस्वती जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि की। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूल के बच्चों ने वसंत पंचमी के बारे में अपने-अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है और यह दिन विशेष कर बच्चों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहता है। इस ऋतु से पूरे वातावरण में एक नई ऊर्जा का संचार होता है।