किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। 24 जनवरी की सुबह 9 बजे फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। बताया जा रहा है कि एडीसी मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिला उपायुक्त के अनुसार डीडीसी अध्यक्ष पूजा ठाकुर 26 जनवरी को मुख्य अतिथि होंगी।