फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश होते ही कीचड़ में तब्दील हो जाता है चिनैनी का मुख्य बस स्टैंड

विज्ञापन
चिनैनी कस्बे के मुख्य बस स्टैंड की हालत। - फोटो : chineni news
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी में बारिश होते ही कस्बे का मुख्य बस स्टैंड कीचड़ में तब्दील हो जाता है। जिस कारण राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार गाड़ी का टायर गड्ढे में पड़ने से पानी के छींटे राहगीरों तथा कई बार दुकानों के अंदर चले जाते हैं। इससे दुकानदारों का भी नुकसान होता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अभिषेक जमवाल, नीतिश गुप्ता, पूर्व सरपंच सुभाष चंद्र ने कहा कि कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर हर रोज हजारों वाहन आते-जाते हैं जबकि हजारों लोगों की आवाजाही भी होती है। दिक्कत उस समय पेश आती है जब बारिश हो जाती है और बस स्टैंड कीचड़ में तब्दील हो जाता है। उस दौरान बस स्टैंड पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है और राहगीर काफी संभाल कर बस स्टैंड से गुजरते हैं लेकिन बावजूद उसके उनके कपड़े कीचड़ से भर जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य बस स्टैंड पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि कस्बे के बीचो-बीच मुख्य बस स्टैंड पर ज्यादातर लोगों की आवाजाही होती है और इसकी हालत में सुधार कर गड्ढों को भरा जाना चाहिए, मौजूदा समय में गाड़ी का टायर गड्ढे में पड़ जाने से लोगों पर पानी के छींटे पड़ जाते हैं और लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि मुख्य बस स्टैंड की सुंदरता और बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें