फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एआरटीओ ने किया पॉल्यूशन सेंटर का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। एआरटीओ उधमपुर मुदस्सर इकबाल की तरफ से चिनैनी कस्बे में खोले गए पॉल्यूशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उनके साथ उनकी टीम भी मौजूद रही। बता दें कि उधमपुर से चिनैनी के बीच में पॉल्यूशन सेंटर नहीं था लेकिन इस पॉल्यूशन सेंटर के खुलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। क्षेत्र के दूूरदराज इलाकों के लोग जिन्हे पॉल्यूशन करवाने के लिए उधमपुर तथा दूसरी जगह जाना पड़ता था। इस सुविधा से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उधर दूसरी और अधिकारियों ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताया और यातायात नियमों का उल्लंघन न करने के बारे में भी कहा। अधिकारी ने लोगों को कहा कि लोग वाहन के कागज पूरे रखें और गाड़ी चलाते वक्त सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें तथा मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। इस मौके पर उन्होंने ओवरलोडिंग न करने के बारे में भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें