फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सड़क का हिस्सा धंसने से पिछले एक सप्ताह से बंद है पट्टनगढ़ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी-पट्टनगढ़ मार्ग के बीच गांव चज्ज के मखोट नामक स्थान पर सड़क का हिस्सा धंस जाने के कारण जहां मार्ग पिछले करीब एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है वहीं ग्रामीणों ने जल्द सड़क बहाली की मांग उठाई ताकि ग्रामीणों की परेशानियां दूर हो सकें। प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण संजय कुमार, रमेश सिंह, बलविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, जगदीश चंद्र, रमन शर्मा, मदन सिंह, मुल्ख राज तथा अन्य लोगों ने कहा कि बीते दिनों की तेज बारिश के कारण गांव चज्ज के निकट मखोट नामक स्थान पर सड़क का हिस्सा धंस गया है। सड़क का हिस्सा धंसने के कारण कई पंचायतें चिनैनी से कट गई हैं। इससे ग्रामीणों के लिए कई तरह की परेशानियां खड़ी हो गई हैं। मरीजों के लिए परेशानियां पेश आ रही हैं जबकि कई यात्री वाहन तथा छोटे वाहन दूसरी ओर भी फंस गए हैं। लोगों को उक्त स्थान को पार कर दूसरी ओर आना पड़ रहा है जबकि मरीज को उठाकर उस स्थान को पार करवाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग उठाई है कि सड़क बहाली को लेकर कार्य में तेजी लाई जाए ताकि लोगों की परेशानियां दूर हो सकें। वही पीएमजीएसवाई एईई हितेंद्र सिंह ने कहा कि उक्त स्थान पर सड़क निकालने का कार्य किया जा रहा है उम्मीद है जल्द समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें