फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मां फाटलू काली माता मंदिर में करवाया मेला

Wed, 17 Jun 2026 12:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
चिनैनी के चज्ज गांव मे मां काली के दर्शन के लिए लगी लंबी लाइन:स्रोत:कमेटी - फोटो : 1
विज्ञापन
चज्ज गांव में छोटी कन्या ने किया मेले का उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी तहसील के अंतर्गत चज्ज गांव में विशाल मेले का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। 13वें विशाल मेले का उद्घाटन छोटी कन्या से करवाया गया। इस मौके पर मां काली के दरबार में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने शीश भी नवाया।
तम्देह पर सुबह से ही मां काली के दरबार में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने लंबी लाइनों में लगकर मां के दर्शन किए और मन्नतें भी मांगीं। लोगों ने मेले का भरपूर आनंद लिया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मेला स्थल पर 100 से अधिक छोटी बड़ी दुकानें भी सजाई गई थीं जहां बिक्री हाथों-हाथ हो रही थी। वहीं मेला कमेटी की ओर से लंगर की व्यवस्था भी की गई थी जहां पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला स्थल पर बच्चों की भी काफी रौनक देखी गई, मेले में बच्चों ने जहां झूलों का आनंद लिया, तो वहीं मेले में पहुंचे लोग पारंपरिक सौगात लेना भी नहीं भूले। चज्ज गांव में मां काली माता मंदिर से थोड़ी ही दूर भगवान गणेश जी की प्रतिमा एक बड़ी चट्टान पर बनी हुई है जिसके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु मां काली के दर्शन करने के बाद भगवान गणेश जी के दर्शन किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें