फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जंगल में लगी आग, वन संपदा का हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी के साथ लगते मरगाना के जंगलों में वीरवार सुबह आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह विभाग को जंगल में आग की सूचना मिली। इसके बाद विभाग की टीम तुरंत मौके पर रवाना हो गई। घंटों मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से वन संपदा को तो नुकसान पहुंचा ही है। इसके अलावा जीव जंतु तथा पशु पक्षी भी आग की चपेट में आ गए। बता दें कि गर्मियों के सीजन में आग की घटनाओं में काफी इजाफा हो जाता है तथा वन विभाग की टीम ने भी आग पर काबू पाने के लिए पूरी रणनीति तैयार की है। वन विभाग के रेंजर सुरेश जमवाल ने कहा कि वीरवार को जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली तो विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें