फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छपड़ी मेले को लेकर तैयारी तेज, रंग रोगन का काम भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। गांव छपड़ी में 30 अप्रैल से आरंभ हो रहे मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला कमेटी के सदस्य तथा पूर्व सरपंच सुदेश चंद्र ने बताया कि मेला स्थल पर मंदिर में रंग रोगन का कार्य जारी है जबकि साफ सफाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि इस बार मेला स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा और बच्चों के लिए झूले लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में इस स्थल पर श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी पेश न आए। उसके लिए भी कमेटी ने अपने स्तर पर कई इंतजाम किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक मई तक मेले का आयोजन होगा। इसमें प्रशासन को कमियां दूर करने का प्रयास करना चाहिए ताकि मेले में आने वाले लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें