फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जल शक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के जल शक्ति विभाग के कार्यालय में सोमवार को जल शक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता महासचिव गोविंदराम माथुर ने की। बैठक में कर्मियों की मांगों को उजागर किया गया और सरकार से मांग की गई कि उनकी मांगों को जल्द हल किया जाए। बैठक के दौरान सीपी वर्कर का बकाया वेतन दिए जाने की मांग उठाई गई। साथ ही डेलीवेजरों को पक्का किए जाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। इस मौके पर कहा गया कि जिनकी जमीनों में पानी के टैंक बनाए गए हैं उनकी समस्या भी दूर की जानी चाहिए। बैठक में सरकार से मांग की गई कि कर्मियों की मांगों को जल्द हल किया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। बैठक में सतपाल, धर्मवीर, जावेद इकबाल, बलदेव राज तथा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें