चिनैनी। तवी पुल की सड़क पर बड़ी चट्टानों के कारण हादसे का अंदेशा बढ़ गया है। स्थानीय अंकुश कुमार, अक्षय कुमार, संजय सिंह ने कहा कि मार्ग से रोज सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन बड़ी चट्टानें सड़क के बीच होने के कारण मार्ग संकरा हो गया है। पहले ही दो वाहनों का एक साथ निकलना मुश्किल हो जाता है, ऊपर से सड़क के बीच चट्टानें होने के कारण दिक्कतें बढ़ गई हैं। यहां से नगुलता, धनास, पट्टनगढ़, मतलोआ ए, टंडार जैसे इलाकों के लिए लोग आते-जाते हैं। यदि थोड़ी चूक हुई तो हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग को समस्या पर विशेष ध्यान देने की मांग उठाई है।