चिनैनी। क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही मौसम के मिजाज में एकाएक बदलाव आ गया। इससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा लगा रहा। हालांकि सोमवार को कहीं भी बारिश तथा बर्फबारी तो नहीं हुई लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में बसे लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में भी दिन भर ठंड में इजाफा रहा जबकि नत्थाटाॅप में भी ठंडी हवाओं के चलने का दौर जारी रहा।