फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बप्प के पास मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को उठानी पड़ी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। बरसात में चिनैनी के बप्प गांव में लाटी को जोड़ने वाली सड़क के बीच पस्सी गिरने से दिक्कतें पैदा हुई थीं। इस बारिश में भी इस स्थान पर भूस्खलन के कारण बुधवार को दिन भर मार्ग बंद रहा।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सुदेश चंद्र ने कहा कि बप्प के पास स्थायी हल निकालना चाहिए, क्योंकि वहां पर भूस्खलन के कारण लोगों को कई तरह की समस्या पेश आती है। बुधवार को भी कई लोगों को जरूरी कार्य के लिए जाना था लेकिन मार्ग बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानियां हुईं। उन्होंने मांग की है कि उक्त स्थान पर कोई स्थायी हल निकाला जाना चाहिए ताकि वहां पर फिर से भूस्खलन न हो जिससे लोगों की आवाजाही पर असर पड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें