फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हाईवे पार करने के लिए संपर्क मार्गों तक बनाया जाए ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संपर्क मार्गों के साथ ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई है। स्थानीय निवासी रतन सिंह, मोहम्मद फरीद, दलवीर चंद तथा अन्य लोगों ने बताया कि हाईवे के साथ कई संपर्क मार्ग जुड़ते हैं। ग्रामीण क्षेत्र से हर रोज हजारों लोग हाईवे को क्रॉस कर दूसरी ओर जाते हैं। लोगों ने कहा कि हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज होती है जिससे कई लोग काफी देर तक हाईवे को क्रॉस नहीं कर पाते और हादसे का भी अंदेशा रहता है। लोगों ने कहा कि हाईवे के साथ जुड़ने वाले संपर्क मार्गों से विद्यार्थी भी आते-जाते हैं जो हाइवे को क्रॉस करने के लिए कई बार सोचते हैं। यदि संपर्क मार्गों के प्रवेश से ही हाईवे को क्रॉस कर ओवरब्रिज बनाए जाए तो आवाजाही आसान बनेगी। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर विशेष ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें