चिनैनी। कस्बे में बाहर से आकर फड़ी व फेरी लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है। दुकानदार रमेश कुमार, संजीव कुमार और रवि कुमार ने कहा कि फेरी लगाने वालों पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। कई ऐसे लोग हैं जो दूसरी जगह से आकर व्यापार करना शुरू कर देते हैं जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है। अतिक्रमण पर तो अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की जाती है, लेकिन गाड़ी में सामान बेचने वालों पर नरमी क्यों बरती जा रही है।