फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: केसीसी टीम ने गमी इलेवन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में आयोजित लोहड़ी कप में रविवार को केसीसी व गमी इलेवन के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीसी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 113 रन खड़े कर दिए । केसीसी टीम के बल्लेबाज पवन सिंह ने 31 गेंद में 53 रन बनाए। गमी इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुकेश ने दो ओवर में 10 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गमी इलेवन की टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 93 रन बनाए और टीम 20 रनों से हार गई। इस टीम के बल्लेबाज ओमकार चंद ने 23 गेंद में 42 रन बनाए। केसीसी टीम के गेंदबाज और राहिल अहमद ने दो ओवर में 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए। पवन को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें