रियासी। जिला लीगल सर्विस अथारिटी की तरफ से जागरूकता शिविर जारी है। इसमें लोगों को कानूनी सलाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ ही बाल विवाह की जानकारी दी जा रही है। अथारिटी की सचिव पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीते शनिवार को जिले के दूरदराज साढ़ी इलाके में भी कार्यक्रम हुआ। इसमें पैरा लीगल वालंटियर्स ने सरकारी स्कीमों की जानकारी दी। आम लोगों को न्याय मिल सके इस की भी जानकारी दी गई।