फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मौसमी बीमारियों के चलते इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। पिछले काफी समय से बारिश न होने के कारण सर्दियों में अभी भी सूखी ठंड से लोग परेशान हो रहे हैं। सूखी ठंड के कारण मौसमी बीमारियां खांसी, जुकाम, बुखार फैल रहा है। इसके इलाज के लिए लोग चिनैनी के सीएचसी अस्पताल पहुंच कर इलाज करवा रहे हैं। डॉक्टरों द्वारा मरीजों को मौसमी बीमारियों में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, ताकि मौसमी बीमारियां गंभीर रूप धारण न कर लें। अस्पताल के डॉक्टर चंदन ने कहा कि इन दिनों बच्चों तथा बुजुर्गों को विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौसम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए, बुखार होने तथा अन्य बीमारी से ग्रस्त लोगों को तुरंत डॉक्टर से उपचार करवाना चाहिए । सूखी ठंड पड़ रही है। इसको लेकर बचाव करना चाहिए ताकि इस मौसम में बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें