फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आए थे बर्फबारी देखने, मिली धूप, पर्यटकों में निराशा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटाॅप में देशभर के सैलानी पहुंचे लेकिन बर्फबारी न होने से सैलानियों को निराशा मिली। सैलानियों ने कहा कि वे नत्थाटाॅप में आए थे कि उन्हें जहां पर ताजा हिमपात देखने को मिलेगा क्योंकि बीते कुछ दिन पहले बिगड़े मौसम के मिजाज के कारण हल्का हिमपात इस पर्यटन स्थल पर हुआ था जिसके बारे में जानकारी मिली थी। नत्थाटाप की वादियों में जब पहुंचे तो वहां पर सिर्फ खुली हुई धूप दिखी। बर्फ न दिखने से उन्हें काफी निराशा हुई। श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद नत्थाटाॅप पहुंचे आशीष कुमार, डॉ. कणिका, मुनीष गुप्ता ने कहा कि वे इस स्थल पर आने के लिए काफी उत्साहित थे और यही सोचकर जहां पहुंचे थे कि उन्हें ताजा हिमपात देखने को मिलेगा लेकिन जहां जाकर सब उलट दिखा सिर्फ खली हुई धूप थी। हालांकि इस स्थल के आसपास दूर तक पहाड़ों पर बर्फ गिरी हुई दिखी लेकिन बर्फ को हाथ में लेकर खेलने का आनंद अलग था जिसकी आस में वह आए जरूर थे और निराश होकर जहां से लौट रहे हैं। कुदरत मेहरबान नहीं हुई अब उन्हें कब आने का मौका मिलेगा यह कहा नहीं जा सकता मगर उनकी जो उम्मीद थी लाइव बर्फबारी देखने की वह अभी भी उम्मीद बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें