चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत लद्दा में दो मंजिला इमारत में आग लगने से मकान जल गया । पंचायत लद्दा के पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम को लद्दा के वार्ड नंबर 7 में कांता देवी की दो मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। आग लगते ही परिवार के लोग तुरंत बाहर आ गए तथा स्थानीय लोगों की मदद से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया । हालांकि आग के कारण मकान के अंदर पड़ा सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।