चिनैनी। नए साल का आगाज होते ही चिनैनी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी तो जरूर हुई लेकिन सुबह कोहरे और ठंड में लोगों को परेशानियां भी झेलनी पड़ीं। वीरवार सुबह से ही कोहरे के कारण ठंडी हवाएं चलती रहीं। लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ आग का सहारा लिया। हालांकि दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई और हल्की धूप से लोगों को राहत मिली। शाम को एक बार फिर ठंड बढ़ गई। दुकानदारों ने जल्दी दुकानें बंद कर घरों की ओर रुख कर दिया।