चिनैनी। वर्ष 2025 को अलविदा करने के लिए कुछ लोग जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप पहुंचे तो कई लोगों ने तीर्थ स्थल में पहुंचकर भगवान के चरणों में 2026 का आगाज किया। तीर्थस्थल शुद्धमहादेव, गौरीकुंड व मानतलाई में भक्तों का तांता लगा रहा है। वीरवार को भी पटनीटॉप, नत्थाटाप व सनासर में सैलानियों ने जश्न मनाया और देर रात को कैंप फायर किया। साथ ही गानों की धुन पर भी सैलानी नाचे। दूसरी ओर मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौरा चला।