चिनैनी। चिनैनी में मौसम का मिजाज बदलने के बावजूद बारिश और बर्फबारी न होने के कारण पटनीटॉप और नत्थाटाप पहुंचे सैलानियों में निराशा दिखी। मंगलवार को धूप खिलने के बाद लोगों को सूरज की तपिश ने दोपहर तक राहत पहुंचाई लेकिन शाम को ठंड में इजाफा हो गया। दो दिनों तक पर्यटन स्थलों में मौसम बदला था लेकिन हल्की बारिश ही हुई। हिमपात न होने के कारण सैलानी उदास रहे। कारोबारियों को उम्मीद है कि नए साल पर हिमपात हो सकता है।