चिनैनी में पोलियोरोधी दवा पिलाने पहुंची टीम.
- फोटो : chineni news
चिनैनी। ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान के तहत लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। पटनीटॉप के अलावा तीर्थ स्थल शुद्धमहादेव, गौरीकुंड व मानतलाई में बूथों के अलावा घर-घर जाकर भी 0 से 5 साल तक के बच्चों को दो बूंदें जिंदगी की पिलाई गई।
विभाग के अनुसार 20,113 बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य था लेकिन 20,201 बच्चों को दवा पिलाई गई। मंगलवार को तीन दिवसीय अभियान संपन्न हो गया। बीएमओ डॉ. सैयद अशरत बुखारी ने कहा कि लक्ष्य पूरा कर लिया।