चिनैनी। स्थानीय लोगों ने जम्मू से चिनैनी और सुद्धमहादेव, सराड़ और लाटी तक एसआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। चिनैनी व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता, सराड़ के पूर्व सरपंच सुदेश चंद्र, गौरव और अन्य लोगों ने प्रशासन से एसआरटीसी बस सेवा लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पहले इन क्षेत्रों में एसआरटीसी की बस सेवा लगी हुई थी लेकिन बीते कुछ महीने पहले तेज बारिश के बाद एसआरटीसी बस की सेवा इन क्षेत्रों में बंद हो गई। एसआरटीसी बस सेवा से लोगों को काफी लाभ पहुंचता था समय पर लोग मंजिल तक पहुंच जाते थे और महिलाओं को आना-जाना मुफ्त में था। जम्मू से इस बस सेवा और चिनैनी क्षेत्र के दूरदराज इलाकों के लिए इस बस सेवा को शुरू किया जाना चाहिए और जम्मू में अपना काम निपटाने के बाद गांव वापस लौट सके। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या को हल करने की मांग उठाई है।