फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किसान मेले में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Thu, 18 Dec 2025 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कृषि और किसान कल्याण विभाग की ओर से पंचेरी ब्लॉक की पंचायत लांदर में किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें उधमपुर पश्चिम के विधायक पवन कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कृषि अधिकारी हरबंस सिंह और जिला कृषि अधिकारी विस्तार सुधीर सिंह मनहास की उपस्थिति में मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कृषि और संबंधित क्षेत्रों ने कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल लगाकर विभागीय गतिविधियों का प्रदर्शन किया। विधायक ने किसानों से विभाग की ओर से समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत लागू की जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। मुख्य कृषि अधिकारी हरबंस सिंह ने किसानों से जैविक खेती और जीरो बजट प्राकृतिक खेती अपनाने का अनुरोध किया। जिला कृषि अधिकारी विस्तार सुधीर सिंह मन्हास ने किसानों को जिले में लागू की जा रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी।
विकास अधिकारियों ने किसानों को जिले में मधुमक्खी पालन और मशरूम क्षेत्र के तहत लागू की जा रही योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया। सहायक मृदा रसायनज्ञ सुनील गुप्ता ने किसानों को मिट्टी के नमूनों के विश्लेषण के माध्यम से उर्वरकों की अनुशंसित खुराक के उपयोग के बारे में बताया। संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर किसान मेले में लगभग 300 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें