फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बैणी संगम मानतलाई मार्ग की हालत में किया जाए सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। बैणी संगम से मानतलाई सड़क की हालत में सुधार की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बीच बंद पड़ी नालियों को जल्द खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन

साथ ही जो सड़कों के किनारे मलबे के ढेर कई स्थानों पर लगे हैं, उन्हें उठाना चाहिए ताकि गाड़ी चालकों को वाहन चलाने के दौरान परेशानी पेश न आए। स्थानीय निवासी संजय सिंह, प्रेम कुमार, अनिल ने कहा कि इस मार्ग की हालत को सही तरीके से सुधारा जाना चाहिए। इस मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही के लिए समस्या बढ़ गई है क्योंकि कई स्थानों पर सड़क किनारे मलबा होने के कारण सड़क सिकुड़ जाती है और भारी वाहनों को दिक्कतें होती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग के बीच बंद नालियों को खोला जाना चाहिए, ताकि सर्दियों की बारिश सड़क को कोई नुकसान न पहुंचाए जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हो। इससे पहले बंद नालियों को भी खोला जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि बैणी संगम से बरकूंडा व मानतलाई तक सड़क की हालत में सुधार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें