चिनैनी। शुद्ध महादेव के वॉलीबॉल ग्राउंड में मंगलवार को शाइनिंग स्टार व विशाल टीम के बीच मैच हुआ। पहले राउंड में विशाल टीम ने 25-17 से बढ़त बना ली और दूसरे राउंड में भी 25-13 से बढ़त बनाते हुए आखिरी राउंड में 25-12 से क्लीन स्वीप कर दिया।
चौकी प्रभारी कुलभूषण सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रतियोगिता करवाई जाएगी जिसमें कई जगह से टीमें शामिल होंगी। विजेता को ट्रॉफी और गोल्ड मेडल और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ चांदी का मेडल दिया गया। यहां व्यापार मंडल के प्रधान कमल किशोर गुप्ता और वॉलीबॉल एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।