फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में 21 से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, ब्लॉक में 124 बूथ बनाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के बीएमओ कार्यालय में मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर कहा गया कि पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इसमें चिनैनी ब्लॉक के 124 बूथ पर जीरो से 5 साल के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। कहा गया कि करीब 20 हजार से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है ।बैठक में एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे जबकि इस मौके पर बीएमओ डॉक्टर सैयद अशरत बुखारी, तहसीलदार पंकज सिंह, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मानिक गुप्ता तथा दूसरे विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर कहा गया कि 22 और 23 को भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा और जो बच्चे पल्स पोलियो की खुराक पीने से छूट जाएंगे, उन्हें 22 और 23 दिसंबर को पिलाई जा सकती है। इस मौके पर अधिकारियों ने सभी को अपनी-अपनी जिम्मेवारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें