चिनैनी। चिनैनी-दोमेल मार्ग पर तारकोल बिछाए जाने के चलते पांचवें दिन भी लोगों को परेशानियों से गुजरना पड़ा। स्थानीय निवासी रियाज अहमद, ओम सिंह, कृष्ण लाल ने कहा कि चिनैनी के ब्लॉक ऑफिस के निकट कस्बे की ओर जाने वाला मार्ग बंद कर दिया गया है। यही मार्ग अस्पताल की ओर जाता है। इसी मार्ग से लोग बाजार भी जाते हैं। मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही न होने के कारण लोगों को भी लंबा मार्ग तय कर अस्पताल पहुंचना पड़ा और बाजार जाने वाले लोगों को भी दूसरे रास्ते के जरिए आना जाना पड़ रहा है। मार्ग बंद रहने से दुकानदारों का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।