रियासी। शादियों के सीजन में स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। बाजारों में शादी समारोह के लिए सामान खरीदने वालों की भीड़ दिख रही है। बाजारों में खास कर कपड़े की दुकानों पर ज्यादा भीड़ दिख रही है। कपड़ा व्यापारी मुजम्मिल ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से शादियों का सीजन जारी है। इसका असर बाजारों में भी दिख रहा है। मुख्य बाजार गणेश मंदिर के पास ज्यादातर कपड़ा व्यापारियों की दुकानें हैं, यहां पर महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं।