चिनैनी। कस्बे में वीरवार दोपहर बाद पहुंचे पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने सड़क पर बिछ रही तारकोल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं पर उनका कोई ध्यान नहीं है। सरकार लोगों के लिए होती है न कि अपने और अपने लोगों के लिए।
उन्होंने कहा कि बारिश से कई पुल गिर गए व सड़कें टूट गईं। इससे साफ है कि किस तरह का कार्य हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश में हुए नुकसान को लेकर न ही लोकसभा और न ही विधानसभा में चर्चा हुई।