फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में वैकल्पिक मार्ग की सुविधा अभी भी नहीं मिल पाई है। कस्बे को जोड़ने के लिए मात्र एक ही मार्ग है जहां से दोनों ओर से गाड़ियों की आवाजाही होती है। ऐसे में कस्बे में जाम लगना आम बात हो गई है। इससे आम जनता काफी त्रस्त होती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मक्खन लाल, कुलदीप कुमार, संजय कुमार ने कहा कि कस्बे के ग्रिड स्टेशन के निकट से बीते वर्ष वैकल्पिक मार्ग बनाने का कार्य शुरू हुआ था लेकिन वह भी ठंडे बस्ते में पड़ गया। वैकल्पिक मार्ग न होने से आज भी गाड़ियां एक ही मार्ग से कस्बे में पहुंचती हैं, और वहीं से वापस आती हैं। वैकल्पिक मार्ग की सुविधा न होने से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है। प्रशासन को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें