फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में पार्क नहीं, बच्चे घर में ही खेलने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में पार्क की समस्या आज भी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। स्थानीय निवासी शाम लाल, सुभाष चंद्र, संजीव कुमार ने कहा कि कस्बे में बच्चों के खेलने के लिए पार्क का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के निकट पार्क हुआ करता था जहां दोपहर के समय मजदूर तथा आम लोग आराम फरमाते थे, लेकिन मौजूदा समय में कस्बे में कोई भी पार्क नहीं है।बच्चों को मनोरंजन के लिए घर की चार दिवारी में ही खेलना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कस्बे में चिल्ड्रन पार्क की समस्या को दूर किया जाना चाहिए, ताकि आम लोग और बच्चे पार्क का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें