फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तारकोल बिछाने के चलते मार्ग बंद होने से लोग और दुकानदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। लगातार दूसरे दिन भी चिनैनी-दोमेल मार्ग पर तारकोल बिछाए जाने का कार्य जारी रहा। इस मार्ग पर जिस स्थान पर सड़क की हालत ठीक थी वहां पर तारकोल नहीं बिछाया गया, लेकिन जहां सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके थे वहां तारकोल बिछाकर सड़क की हालत में सुधार तो लाया गया लेकिन मार्ग बंद होने से आम जनता को परेशानियां झेलनी पड़ीं। स्थानीय लोगों ने कहा कि और भी कई जगहों पर तारकोल बिछाए जाने से गाड़ियों की आवाजाही जारी रहती है लेकिन इस मार्ग पर दो दिन से गाड़ियों की आवाजाही बंद होने के कारण दुकानदारों का कार्य भी प्रभावित हो गया है। उनका कहना है कि तारकोल बिछाने के लिए रात का समय चुनना चाहिए या फिर एक तरफ तारकोल बिछाकर दूसरी तरफ से गाड़ियों की आवाजाही जारी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें