चिनैनी। तीर्थ स्थल सुद्धमहादेव में पार्किंग की समस्या तीर्थ यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। श्रद्धालुओं को दिक्कत उस समय पेश आती है जब उन्हें अपने वाहनों को पार्क करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी रोहित गुप्ता, कमल किशोर गुप्ता, गौरव ने कहा कि तीर्थ स्थल में पार्किंग की सुविधा सबसे पहले दी जानी चाहिए। हर रोज सैकड़ो श्रद्धालु सुद्धमहादेव में पहुंच कर पाप नाशनी बावली और उसके बाद भगवान शिव के दर्शन के लिए जाते हैं लेकिन पार्किंग न होने के कारण तीर्थ यात्रियों को अपने वाहनों को पार्क करने के लिए जगह ढूंढनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि आम दिनों में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन जब कोई आयोजन होते हैं तो इस तीर्थ स्थल में श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस तीर्थ स्थल में सबसे पहले पार्किंग की सुविधा दी जानी चाहिए।