चिनैनी। पुलिस ने जीरो प्वॉइंट में नाके के दौरान ट्रक की तलाशी में भुक्की बरामद की है। ट्रक श्रीनगर से उधमपुर की ओर आ रहा था। इसमें से 5 किलो 375 ग्राम भुक्की बरामद की गई। आरोपी चालक सता मसीह बटाला जिला गुरदासपुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।